रुद्रपुर स्टेडियम रोड स्थित पौधारोपण करते फाउंडेशन के लोग।
- फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर। राइजिंग फाउंडेशन व जिंदगी जिंदाबाद ने स्टेडियम रोड व आसपास के क्षेत्र में 101 छायादार पौधे लगाए। जबकि फाउंडेशन 10 सितंबर के बाद पौधों के रख रखाब के लिए अभियान चलाएगा।
"आओ पेड़ लगाओ धरा को हरा भरा बनाओ"अभियान के तहत रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन व जिंदगी जिंदाबाद के सदस्यों ने नीम,चाँदनी, वोटल ब्रश,कड़ी पत्ता,सिल्वर ओक,आंवला,बहेडा आदि प्रजातियों के छायादार व औषधीय सँगन्ध पौधे लगाए। फाउंडेशन अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि पृथ्वी पर पर्यावरण को जीवंत बनाए रखने एवं जीवन को संजीवनी प्रदान करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। जिंदगी जिंदाबाद के अध्यक्ष कर्मजीत सिंह चानना ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ साथ इसका रख रखाब भी जरूरी है। वहां महिला अध्यक्ष चन्द्रकला राय,शालिनी शर्मा, पिंकी तिवारी, ईप्सा आहूजा,कंचन,सुमन तिवारी,रुनु शर्मा, लवीश विश्वकर्मा, सचिन आनंद,अमित कुमार,सुनील आर्य,अनमोल आहूजा,हरजिंदर सिंह लाडी,विकास कुकरेजा, लिज़ा आनंद,कनक, लता ,सुष्मिता आदि थे।