रुद्रपुर। तीन माह पहले पकड़े गए संदिग्ध मांस का बिसरा जांच में खुलासा हो गया है। गौ मांस की पुष्टि होने पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बीते 31 मई को कोतवाली पुलिस ने कल्याणी नदी रम्पुरा के पास ई-रिक्शा में तीन कुंतल संदिग्ध मांस पकड़ा था। पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर मांस की जांच कराई थी। टीम ने मांस के सैंपल बिसरा जांच को भेज दिए थे। सोमवार को रिपोर्ट में गौ मांस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एसआई जीआर गोला ने आरोपी सलीम कुरैशी निवासी वार्ड नम्बर 15 किच्छा, उस्मान निवासी पहाड़गंज व फरीद उर्फ गुड्डू निवासी सीर गोटिया के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एसआई भगवान गिरी गोस्वामी को सौंपी गई है।