रुद्रपुर में वाहन परिचालकों को मास्क लगातीं मीना शर्मा।
- फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्षा और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की अपनी मुहिम और तेज कर दी है। इसके तहत उन्होंने रविवार को शहर की विभिन्न बस्तियों में जाकर सड़कों पर चल रहे वाहनों के 60 से अधिक चालकों और परिचालकों को मास्क लगाए। उन्हें अपने हाथों से मास्क लगाए। इससे पूर्व मीना 500 मास्क बांट चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए कोई भी वैक्सीन तैयार नहीं हुई है। इसलिए इससे बचने के लिए सावधानी और बचाव बहुत आवश्यक है। वहां सरोज रानी, सीमा, ममता, पूनम, किरण, प्रेमलता आदि थे।