ररुद्रपुर के डीडी चौक में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर। लॉकडाउन के दौरान निजी स्कूलों की फीस माफ करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं की मुहिम तेज हो गयी है। शनिवार को लोगों ने फीस माफी को लेकर डीडी चौक में प्रदर्शन किया। लोगों ने खून से फीस माफी के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। सीपी शर्मा ने कहा कि चार लोगों ने खून से पत्र लिखा है और उसे स्पीड पोस्ट से मुख्यमंत्री को भेजा है। उनकी मांग है कि कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन के दौरान निजी स्कूलों की फीस माफ की जाए। लॉक डाउन के चलते लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। इसके चलते वे स्कूलों की भारी भरकम फीस देने में असमर्थ है। वहां पर तजिंदर सिंह विर्क, अमन सिंह,नंदलाल, संदीप चीमा, अमन ढिल्लो,हिमांशु शुक्ला सहित अनेक मौजूद रहे।