फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कंपनी के स्टोर में तार काट रहे दो युवक दबोचे

Sun, 25 Aug 2024 04:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। एक कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड आवास विकास निवासी आकाश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कंपनी के स्टोर में सरकारी वायर और मोटर रखी हुई हैं। स्टोर से कुछ लोगों की आवाज आ रही थी। उसने कंपनी के साइड इंजीनियर को इसकी सूचना दी। दोनों स्टोर के पास गए तो देखा कि दो व्यक्ति स्टोर के अंदर घुसकर सरकारी मोटर की तार को काट कर कट्टे में रख रहे थे। तभी एक व्यक्ति पास की दीवार कूदकर भागने लगा जिसे उन्होंने पकड़ लिया। शोर शराबा होने पर वहां पर कंपनी में काम करने वाले अन्य लोग भी आ गए। सभी ने मिलकर इन दोनों को पकड़ लिया। उनके पास कट्टे में तार व एक बैग बरामद हुआ था। दाेनों युवकों ने अपना नाम इस्लाम नगर निवासी फारुख पुत्र जमील अहमद व आदिल हुसैन पुत्र अब्दुल मजीद बताया। उन्होंने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें