काशीपुर। पाड़ के नीचे लगा बांस टूटने से दो मजदूर गिरकर घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। सैनिक कॉलोनी निवासी सोनू के घर में मरम्मत कार्य चल रहा है। ठेकेदार जितेंद्र को काम का जिम्मा सौंपा गया है। बृहस्पतिवार को ठेकेदार रेलवे माल गोदाम के सामने मंडी से ग्राम बुढ़ानपुर निवासी सतपाल और विजय को मजदूरी के लिए लेकर आया। दोनों पाड़ लगाकर टाइल्स लगा रहे थे। अचानक पाड़ के नीचे लगा बांस टूट गया और दोनों मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गए। घायलों को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया।