फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। गदरपुर पुलिस को अंतरराज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि बीते शनिवार को सरदारनगर निवासी सोनू बिष्ट की बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस टीम करतारपुर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच टीम ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को पूछताछ के लिए रोका। एक ने अपना नाम रवि सैनी और दूसरे ने सचिन सैनी निवासी डोंगपुरी गदरपुर बताया। पुलिस ने जब बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो दोनों सकपका गए। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है और वे चोरी की बाइकों को उत्तर प्रदेश में बेच दिया करते थे। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें