फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Nagar: कोहरे में भिड़े दो वाहन, काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर महिला समेत दो की मौत, सात घायल

Mon, 02 Jan 2023 03:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

सड़क पर गड्ढे से बचने के चक्कर दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। चालक मोहम्मद अकरम को गंभीर हालत में काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मोहम्मद अकरम (फाइल फोटो) - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर नए साल के पहले दिन ही कोहरे में टाटा एसीई वाहन (छोटा हाथी) और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। हादसा सनसाइन स्कूल के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सड़क पर गड्ढे से बचने के चक्कर दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार प्रवीण कुमार पुत्र केशव सिंह, राजन उर्फ ललित मोहन पुत्र मदनलाल, गोविंदी देवी पत्नी नैना सिंह, ललिता पत्नी ललित मोहन, सुनीता पत्नी प्रवीण एवं तीन वर्षीय बच्चा मूल पिथौरागढ़ और हाल निवासी फरीदाबाद हरियाणा, छोटा हाथी चालक अकरम पुत्र असगर (40) निवासी पट्टी चौहान जसपुर, जिला ऊधमसिंह नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढें...Uttarakhand: रेलवे की भूमि पर बसे 50 हजार लोगों पर संकट, हरीश रावत ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा खुला पत्र

चालक मोहम्मद अकरम को गंभीर हालत में काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाद में इलाज के दौरान कार सवार घायल सुनीता पत्नी प्रवीण की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें