फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चोरी की आठ बाइक और एक आईफोन के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार, केस दर्ज

Fri, 08 Nov 2024 04:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की आठ बाइक, एक आईफोन और दो चाकू बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की आठ बाइक, एक आईफोन और दो चाकू बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

कोतवाली परिसर में शुक्रवार को एसपी अभय सिंह ने बाइक, आईफोन चोरी के घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। इसके मामले पुलिस में दर्ज हैं। पुलिस ने बीती छह नवंबर को जसपुर खुर्द स्थित एक पेट्रोल पंप से दो युवक की ओर से आईफोन चोरी का केस दर्ज किया था। एसपी ने बताया चोरी की घटनाओं के खुलासा के लिए कोतवाली प्रभारी विक्रम राठौर के निर्देश में टीम का गठन किया गया।

कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट, एसआई संतोष देवरानी के नेतृत्व में गठित टीम ने बीती सात नवंबर को नामजद अनुज शर्मा, राजेश कुमार उर्फ जहरीला निवासीगण दोहरी वकील, कुंडेश्वरी को सिडकुल गेट कुंडेश्वरी के पास गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाइक, एक आईफोन और दो चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह काशीपुर के अलावा रुद्रपुर और बाजपुर से भी बाइक चोरी करते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सात और बाइक बरामद की।

 

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशा पूर्ति के लिए बाइक चोरी करते हैं। गिरफ्तार किए गए राजेश कुमार उर्फ जहरीला पर तीन और अनुज शर्मा के खिलाफ एक केस दर्ज है। टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश शर्मा, एसआई चंदन सिंह बिष्ट, संतोष देवरानी व कंचन पडलिया, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार व कांस्टेबल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें