पीएनडीटी टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम छापामारी कर उर्मिला नर्सिग होम की दो अल्ट्रासाउंड मशीनें सील की। इससे पूर्व गर्ग अल्ट्रासाउंड जच्चा-बच्चा केंद्र पर छापामारी कर टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन, औजार, दस्तावेज सील किए थे। उर्मिला नर्सिंग के स्वामी डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि टीम ने उनकी भी दो अल्ट्रासाउंड मशीनें सील की हैं। कहा कि टीम के सदस्यों ने तो उनकी एमबीबीएस की डिग्री पर भी सवाल उठाए। टीम की कार्रवाई उनकी समझ में नहीं आ रही है।