फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घरों से आभूषण चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार

Tue, 30 Dec 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि इसी वर्ष जनवरी माह में विडौरा मझोला निवासी सरस्वती देवी के घर से चोरों ने जेवर व नकदी चोरी कर ली थी। नवंबर में पक्की खमरिया निवासी बलदेव सिंह उर्फ बिल्लू के घरेलू नौकर ने जेवर व नकदी चोरी की थी। पुलिस ने दोनों चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने चोरी का खुलासा करने के लिए सीओ खटीमा विमल रावत के निर्देशन में टीम गठित की थी। सोमवार को प्रतापपुर पुलिस चौकी इचार्ज राजेंद्र पंत ने पुलिस कर्मियों व एसओजी के सहयोग से ग्राम सुंदरपुर थाना नानकमत्ता निवासी रणजीत सिंह व ग्राम बंदरला थाना असंध जिला करनाल हरियाणा निवासी गुरमीत सिंह को ग्राम सुंदरपुर से दबोच लिया। आरोपियों के पास से चोरी गए सोने की दो चेन, चार अंगूठी, चार कान के टॉप्स, एक मंगलसूत्र ओर 6600 रुपये बरामद किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें