रुद्रपुर। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन डॉ. आंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड स्कीम 2023 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दो छात्रों का चयन हुआ है। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले सुकांत मंडल को 60 हजार रुपये और दूसरे स्थान वाले संदीप बागची को 50 हजार रुपये मिलेगा। यह जानकारी विद्यालय प्रबंधन ने दी है।