खटीमा के नोजगे स्कूल हैप्पी में राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में स्थान पाने छात्रों का सम्मान क
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। ऑनलाइन राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी के कक्षा-3 के छात्र चर्चित सिंह ने अंडर-8 वर्ग में तीसरा, कक्षा 11के छात्र प्रियांशु खाती ने अंडर-20 वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया और नवयोग सूर्योदय सेवा समिति की ओर से यह प्रतियोगिता आठ से 12 नवंबर 2020 तक कराई गई। स्कूल की एमडी सुरेंदर कौर, प्रधानाचार्य आरिज अल्वी और योग प्रशिक्षक रमेश चंद्र ओली ने बच्चों को बधाई दी है।