फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर: 115 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बहेड़ी से लाकर हल्द्वानी में बेचते थे आरोपी

Mon, 16 Nov 2026 09:49 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

नशीले इंजेक्शन की तस्करी पर लगाम के लिए एसओटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने रुद्रपुर में संयुक्त कार्रवाई की और 115 इंजेक्शन के साथ दो आरोपियों को दबोचा। ये लोग यूपी के बहेड़ी से प्रतिबंधित इंजेक्शन लाकर हल्द्वानी में महंगे दामों पर बेचते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर में एसओटीएफ और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने 115 नशीले इंजेक्शन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बहेड़ी से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन लाकर हल्द्वानी में महंगे दामों पर बेचते थे।

एसओटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र की महिला उपनिरीक्षक दीपा अधिकारी और पुलभट्टा पुलिस टीम सिरौलीकलां क्षेत्र में संदिग्ध नशा तस्करों की तलाश कर रही थी। टीम ने चेकिंग के दौरान वार्ड नंबर 24, वनभूलपुरा, हल्द्वानी निवासी रिहान और मोहम्मद आमिर को नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़ा। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बहेड़ी के टैक्सी स्टैंड से इंजेक्शन लेकर आ रहे थे। लंबे समय से बहेड़ी निवासी अब्दुल्ला से इंजेक्शन खरीदकर हल्द्वानी में ऊंचे दामों पर बेच रहे थे। आरोपी रिहान के खिलाफ वनभूलपुरा थाने में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें