फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 18 लाख से होगा दो सड़कों का निर्माण

Tue, 30 Dec 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने 18 लाख की लागत से बनने वाली क्षेत्र की दो सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत गोपीपुरा की कॉलोनी में धर्म सिंह के घर के पास सीसी रोड से अर्जुन सिंह के घर तक दोनों ओर नाली सहित टायल मार्ग का निर्माण होगा। वहीं, राम आसरे के घर के पास मुख्य मार्ग से रिंकू के घर तक दोनों ओर नाली सहित टायल मार्ग बनाया जाएगा। दोनों सड़कों के निर्माण की लागत 18 लाख आएगी। गुणवत्तापूर्वक कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, बबलू चौधरी, विनीता बिष्ट आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें