फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर में दो क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

Thu, 17 Sep 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने संयुक्त टीम के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान दो क्विंटल से अधिक प्लास्टिक जब्त किया गया जिससे व्यापारियों में खलबली मच गई। बुधवार को एसडीएम ऋचा सिंह ने राजस्व, पालिका की संयुक्त टीम के साथ नगर क्षेत्र में थोक विक्रेता और फुटकर दुकान सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों से दो क्विंटल से अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। एसडीएम ने व्यापारियों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग करने पर सख्त हिदायत दी। वहां तहसीलदार पीएस चौहान आदि रहे। इधर व्यापार मंडल महामंत्री ललित कोछड़ ने कहा कि व्यापार मंडल पदाधिकारियों को साथ लेकर ही अभियान चलाया जाए। बेवजह व्यापारियों को परेशान न किया जाए। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक फैक्टरी ही बंद करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें