फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिना पंजीकरण के चल रहे दो निजी अस्पताल सील

Sat, 05 Oct 2024 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। सीएमएस डॉ. पीडी गुप्ता और नायब तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण ने टीम के साथ निजी अस्पतालों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने बिना पंजीकरण के चल रहे दो अस्पतालों को सील कर दिया। कई संचालक अपने अस्पताल बंद कर खिसक गए।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर शुक्रवार को राजस्व और चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने दोराहा स्थित अनमोल हॉस्पिटल और जीवन ज्योति हेल्थ केयर में छापा मारा। दोनों अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे। इसके बाद दोनों अस्पतालों को सील कर दिया। वहीं अनमोल अस्पताल में डॉक्टर भी नहीं मिले। इसके बाद टीम शिवाय नर्सिंग होम पहुंची थी लेकिन अस्पताल बंद मिला।
सीएमएस ने बताया कि जांच के दौरान पंजीकरण नहीं मिलने पर दो निजी अस्पतालों को सील किया गया है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में नर्सेस अधिकारी सरोजनी, मोहन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें