बाजपुर। गांव अजीमुल्ला भूड़ी निवासी देव सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह घर के आंगन में टहल रहा था। पड़ोसी पुरानी रंजिश के घर में घुस आया। आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी धमकी देकर भाग गया। उसे और उसके परिवार को पड़ोसी से खतरा बना है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गोविंदा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच एसआई कैलाश चंद को सौंपी गई है।