फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संस्कृत भाषा में लिखित पुस्तक आह्निक पद्धति का विमोचन

Sat, 27 May 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर व संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. राघव कुमार झा की संस्कृत भाषा में लिखित पुस्तक आह्निक पद्धति का विमोचन शनिवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय कुमार सिन्हा, डॉ. मुकेश जोशी, डॉ. केसी जोशी व डॉ. महीपाल सिंह ने किया। इस पुस्तक के प्रकाशन में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने वित्तीय सहायता प्रदान की हैं। इस पुस्तक में मनुष्य के सुबह उठने से लेकर रात सोने तक की दिनचर्या का वर्णन किया गया। डॉ. सिन्हा ने कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से यह पुस्तक कीमती धरोहर है।
विज्ञापन


मृगमरीचिका का विमोचन

खटीमा। साहित्यकार राज सक्सेना की पुस्तक मृगमरीचिका का शुक्रवार की देर शाम विमोचन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. रूपचंद्र शास्त्री और डॉ. चंद्रशेखर जोशी थे। संचालक डॉ. महेंद्र प्रताप पांडे नंद ने कहा कि यह पुस्तक राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक समसामयिक विश्लेषणों का समुच्चय है। हेमा जोशी ने कुमाऊंनी में सरस्वती वंदना पेश की। इस मौके पर हुए कवि सम्मेलन में दया भट्ट, बसंती सामंत, हेमा जोशी परु, तुलसी बिष्ट, डॉ. जगदीश चंद्र कुमुद, रामरतन यादव, रावेन्द्र कुमार रवि, कैलाश पांडेय आदि ने कविताएं पेश कीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें