रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में रविवार को एक किशोर समेत दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र का कोरोना पॉजिटिव 24 वर्षीय युवक 21 को मुम्बई से लौटा था। उसे पंतनगर स्थित पटेल भवन में क्वारंटीन किया था। उसकी पूर्व में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। तीन जून को वह वह क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुका था। डिस्चार्ज करने के बाद तबियत बिगड़ने पर उसे दोबारा भर्ती किया था। रविवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
उधर खटीमा के पचौरिया गांव में एक 14 वर्षीय किशोर भी कोरोना पॉज़िटिव निकला। वह पिछले दिनों ठाणे, मुम्बई से लौटे अपने भाई के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ। सीएमओ डॉ शैलजा भट्ट ने कहा कि दोनों कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 91 हो गई है।