बाजपुर। पुलिस ने लापता दो किशोरों को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि बीती चार जुलाई को गांव बरहैनी बुक्सार निवासी प्रमोद कुमार का 13 वर्षीय बेटा बाल किशन और इसी गांव के मोहन चौहान का 14 वर्षीय बेटा विपुल घर से बिना बताए चले गए थे। दोनों बच्चे भटककर और हरिद्वार पहुंच गए। बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल ने पुलिस टीम के साथ हरिद्वार से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। सोमवार को कोतवाली बुलाकर दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। संवाद