फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युवक पर फायर झोंकने वाले दो बदमाश तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Tue, 31 Mar 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 24 मार्च की रात ग्राम बरखेड़ा पांडे में शाने अली (18) पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर किया था। इस हमले में शाने अली के कंधे में छर्रे लगे थे। पैगा पुलिस चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने उनतीस मार्च को मुखबिर की सूचना पर बांसखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे से आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल और मोहम्मद रफी उर्फ गुड्डू निवासी पोपरी कॉलोनी, बाजपुर के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि आपसी प्रेम प्रसंग के चलते शाने अली को मारने आए थे। वह 24 मार्च को बच गया था और 29 मार्च को उसे दोबारा मारने की फिराक में थे। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी ने बताया उक्त घटनाक्रम में प्रकाश में आये दो अन्य विधि विवादित किशोर से पूछताछ कर उनको उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें