फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो युवकों ने एक दूसरे पर लगाया पीछा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। दो युवकों ने एक दूसरे पर पीछा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। गांव मुंडिया कला निवासी युवक ने बताया कि वह कार से जा रहा था। तभी उसने बाजार में एक दुकान के आगे अपनी कार रोकी। इसी दौरान पहले से ही खड़ी एक कार सवार युवक ने उसकी कार पर मुक्का मारा। उसके बाद आरोपित युवक ने उसकी कार का पीछा किया। उसने अपनी कार तेज से भगाकर जान बचाई। वहीं गांव गुमसानी निवासी युवक ने उसकी कार का पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाया। इधर एसआई कैलाश चंद नगरकोटी ने दोनों पक्षों से कोतवाली में पूछताछ की। एसआई ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच गहमा गहमी हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें