फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अनियमितता पर दो मेडिकल स्टोर कराए बंद

Sat, 06 May 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने दो मेडिकल स्टोर में औषधियों का भंडारण मानकों के अनुरूप न पाए जाने समेत अनियमितताएं मिलने पर दुकान को बंद करा दिया।
विज्ञापन

सहायक औषधि नियंत्रक कुमाऊं मंडल हेमंत नेगी ने बताया कि औषधि निरीक्षक नीरज कुमार और मीनाक्षी बिष्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने पांच मेडिकल स्टाेर की जांच की। दो मेडिकल स्टोर में औषधियों का भंडारण मानकों के अनुरूप न पाया जाना, फार्मासिस्ट का उपलब्ध न होना, खरीद बिक्री का रिकॉर्ड न रखना आदि अनियमितताएं पाई गईं। दोनों दुकानों को बंद करा दिया है। औषधि निरीक्षकों ने क्षेत्र के औषधि व्यवसायियों की बैठक लेते हुए औषधि व्यवसाय के नियम और शर्तों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें