फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में साई के दो खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
पदक के साथ बॉक्सर
विज्ञापन
काशीपुर। साई काशीपुर के दो खिलाड़ियों ने सोनीपत मेे हुई नेशनल यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया है। हरियाणा में 16 से 24 जुलाई तक हुई इस चैंपियनशिप में साई सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 48 किलो भार वर्ग में प्रमोद और 57 किलो भार वर्ग में अंकुर कश्यप ने भी प्रतिभाग किया था। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ी बॉक्सिंग कोच मुकेश चंद्र बेलवाल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। साई सेंटर पहुंचने पर केंद्र प्रभारी ज्योति शाह, चंदन सिंह नेगी, निर्मला पंत आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें