फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमलेट बनाने के विवाद में दो जिंदगियां खत्म

Sat, 04 Jun 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 अंडे का आमलेट बनाने को लेकर हुए विवाद में मौत को गले लगाने वाले दंपति के कदम से परिजनों के साथ ही लोग में सकते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर लिया है। बता दें कि बृहस्पतिवार देर रात मोहल्ला गुजरातियान निवासी पूर्व सभासद अशोक कुमार के पुत्र राजीव कुमार ( 30) ने अपनी पत्नी नीतु (28) से अंडे का आमलेट बनाने को कहा था। पत्नी ने उपवास होने की बात कहकर आमलेट बनाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और राजीव ने नीतु को डांट लगा दी थी। जिससे आहत नीतु ने मकान की दूसरी मंजिल में बने कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी को फंदे पर झूलता देख राजीव सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने भी उसी कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दपंति के आत्मघाती कदम की जानकारी जिसे भी मिली, वह हक्काबक्का रह गया।  कोतवाल डीआर आर्य ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं आई है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें