फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: एसटीएफ का एक्शन...हत्या-लूट के आरोपी जमानत पर छूटे, फिर 7 किलो अफीम के साथ पकड़े गए

Tue, 30 Sep 2025 01:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

कुमाऊं एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने सात किलो अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर चमन प्रकाश लाल और महावीर को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। 
विज्ञापन
अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे सात किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। मुख्य आरोपी बरेली कारागार से हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चमन प्रकाश लाल निवासी गेलाडांडा, थाना नवाबगंज, बरेली और महावीर निवासी सल्लननगर, थाना बिनावर, बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें