नेपाल में स्वर्ण पदक के साथ मुजीब और यासीन।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। काठमांडो में हुई साउथ एशियन फेडरेशन ऑफ ऑल स्पोर्ट्स में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में रुद्रपुर के मुजीब और यासीन ने स्वर्ण पदक झटका है। खिलाड़ी मुजीब अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता 28 से 31 मार्च तक नेपाल के काठमांडो शहर में आयोजित हुई थी। इसमें भारत, श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के तहत ताइक्वांडो, फुटबॉल, शूटिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, किक बॉक्सिंग आदि खेलों का आयोजन किया गया था। बताया कि अंडर-17 युगल वर्ग में नेपाल के खिलाड़ियों को 21-19 व 25-23 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक अर्जित किया। भारत की टीम में उत्तराखंड, तमिलनाडु, हरियाणा, गुजरात समेत अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी भी शामिल थे।