फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रम्पुरा में पुलिस टीम पर हमला करने के दो आरोपी दबोचे, बाजी भी जल होंगे पुलिस के शिकंजे में

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। 4 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रामनगर रोड स्थित ग्राम रम्पुरा कच्ची शराब की धरपकड़ के लिए गई थी, लेकिन जैसे ही टीम वहां पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिसबल कम होने के कारण उस वक्त टीम जान बचाकर वहां से वापस लौट गई। बाद में एडिशनल एसपी राजेश भट्ट के नेतृत्व में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स ने दबिशें दी। लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। इस मामले में नौ लोगों समेत करीब 50 आरोपियों पर बलवा और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस 4 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार को एसआई मदन सिंह बिष्ट ने दो और नामज़द आरोपियों अमर सिंह व सतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें