फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए दो दिन निर्धारित

Sun, 07 Jun 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक दो दिन सेवाएं देंगी। सोमवार और शुक्रवार का दिन इनके लिए निर्धारित किया गया है। काशीपुर की डाॅ. नेहा चौहान पिछले दिनों सीएचसी से अपनी सेवाएं छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी परेशानी को देखते हुए सीएचसी के सीएमएस डाॅ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने सीएमओ की सहमति पर नगर निवासी स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. जीतू गहलोत से वार्ता के बाद उनके दो दिन निर्धारित किए हैं। सीएमएस ने बताया कि डाॅ. जीतू सोमवार और शुक्रवार के दिन सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक ओपीडी में सेवा देंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें