फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो उम्मीदवार नहीं छू सके 50 हजार का आंकड़ा

Wed, 17 Apr 2024 04:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लोकसभा प्रत्याशियों के व्यय के तीसरे निरीक्षण में कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से सबसे अधिक खर्च करना सामने आया। भाजपा उम्मीदवार उनसे 87 हजार 893 रुपये कम खर्च कर पाए। यूकेडी के उम्मीदवार बसपा और अन्य प्रत्याशियों से खर्च करने में आगे रहे।
विज्ञापन


व्यय के नोडल अफसर पंकज शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को व्यय पर्यवेक्षक टी शंकर ने प्रत्याशियों के खर्च का तीसरी बार निरीक्षण किया। निरीक्षण में नामांकन से अब तक कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने 5810323, भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने 5722430, बसपा के अख्तर अली ने 151126, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के अखिलेश कुमार ने 38275, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी अमर सिंह सैनी ने 156450, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के जीवन चंद्र उप्रेती ने 110245, उत्तराखंड क्रांति दल के शिव सिंह ने 211380, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सुरेंद्र सिंह ने 38302, निर्दलीय उम्मीदवार रमेश कुमार मैक्स ने 184550 एवं हितेश पाठक ने 83190 रुपये खर्च किए। इनमें सबसे अधिक खर्च कांग्रेस प्रत्याशी जोशी की ओर से किया गया। अखिल भारतीय परिवार पार्टी व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी 50 हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सके। नोडल अधिकारी शुक्ला ने कहा कि तीन बार निरीक्षण हो चुका है। अब, उम्मीदवारों की ओर से चुनाव मतदान के एक माह के भीतर अपने चुनावी खर्च को जमा करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें