फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन बाइक के साथ दो आटो लिफ्टर पकड़े

Fri, 14 Jul 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी रामपुर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि तीन जुलाई को ग्राम बगड्खा थाना अजीम नगर रामपुर निवासी हरपाल सिंह की बाइक कुलवंतनगर बैराज और नौ जुलाई को ग्राम मकरंदपुर निवासी हरचरण सिंह की बाइक करतारपुर रोड से चोरी हो गई थी। शुक्रवार की सुबह एसओ राजेश पांडेय की अगुवाई में टीम राजपुरा नंबर दो मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार संदिग्ध युवकों को रोका। पुलिसकर्मियों ने उनसे बाइक के कागज मांगे लेकिन वे नहीं दिखा सके। पुलिस ने स्पलेंडर बाइक के इंजन और चेसिस नंबर जांचा तो यह टीवीएस बाइक के निकले। पुलिस ने जब टीवीएस बाइक के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की तो वह ग्राम बगड्खा निवासी हरपाल सिंह के नाम पंजीकृत मिली। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम गुरमीत सिंह और दूसरे ने मलूक सिंह निवासी माछियागढ़ चौकी थाना मिलक खानम जिला रामपुर यूपी बताया। आरोपियों की निशानदेही पर एक प्लेटिना और एक टीवीएस बाइक को डैम के पास से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें