नानकमत्ता थाने में पुलिस हिरासत में मांस के तस्कर।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। पुलिस ने बाइक से मांस की तस्करी करने आए दो लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से मांस और औजार बरामद किए।
थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि ग्राम डियोढ़ी में एक बाइक पर सवार दो तस्कर पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से एक पाटल, तराजू, तथा 13 किलो मांस मिला। पशु चिकित्सक ने मांस के नमूने लिए। जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बघौरी सितारगंज निवासी रहीस अहमद और आबिद बताया। इस पर दोनों के खिलाफ धारा 3/5/ 11 (1) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम 2008 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस टीम में प्रकाश आर्य, ललित नेगी, दिनेश चंद्र, रवींद्र वर्मन आदि थे।