फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खनन को लेकर हुई फायरिंग में अंडा सहित दो गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 03:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। कोसी नदी दाबका पार में खनन को लेकर हुई फायरिंग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार लिया। इनमें से एक आरोपी से 32 बोर का एक पिस्टल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को काशीपुर के गांव गुलजारपुर और बाजपुर के गांव गोबरा नई बस्ती निवासी खनन कारोबारियों के बीच विवाद हुआ था। दोनों तरफ से लाठी डंडे और तलवारें चलीं थीं। इसके साथ ही हवाई फायरिंग की गई थी। भजन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और 25 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
मंगलवार को सीओ अन्नराम आर्य, कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपियों को चिह्निंत किया गया है। बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम सिंह धामी ने फायरिंग के आरोपी गुरपेज सिंह और शिभम उर्फ अंडा को गिरफ्तार कर लिया। गुरपेज सिंह से 32 बोर का देसी पिस्टल बरामद हुआ है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें