रुद्रपुर। पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान का आगाज हो गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसबी पांडे ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि डेढ़ माह में पूरे जिले में 2.40 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य का रखा गया है।
मंगलवार को राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशुपालन विभाग के सदर अस्पताल से एफएमडी रोग निवारण के लिए वृहद टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। सीवीओ ने बताया कि जिले में दो लाख गाय- भैंस और 40 हजार भेड़-बकरियों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इसके लिए 183 अधिकारियों और कर्मचारियों की 84 टीमें बनाई गई हैं। 20 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान में टीमें घर-घर जाकर पशुओं को टीके लगाएंगी। वहां उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. केके जोशी, डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. डीके शर्मा, डॉ. हिमांशु पाठक आदि थे।