फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिला अधिवक्ता से चेन लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, चेन बरामद

Mon, 17 Jun 2024 03:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महिला अधिवक्ता से सोने की चेन व लॉकेट लूटने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई चेन व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

जसपुर खुर्द संडे मार्केट अंसार ट्रेडर्स निवासी महिला अधिवक्ता रूहम ने तहरीर देकर बताया था कि बीती 11 जून की शाम वह चंद्रा पेट्रोल पंप के पास स्थित जिम से घर जा रही थीं। इसी दौरान चीमा चौराहा पर कुंडेश्वरी रोड की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उसके गले से चेन व लॉकेट छीन कर आरओबी की ओर फरार हो गए थे। बाइक चालक ने हेलमेट और पीछे बैठे युवक ने मास्क लगा रखा था।
रविवार को कोतवाली में एसपी अभय सिंह व सीओ अनुषा बड़ोला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नया ढेला पुल की ओर से आते हुए आरोपी हैदर अली व लईक निवासीगण ठंडा नाला गूलरभोज थाना गदरपुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया उन्होंने ईद मनाने के लिए चेन लूट को अंजाम दिया था। वह लोग जब उनका त्योहार आता है तब उससे पहले किसी न किसी लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं, ताकि त्योहार को अच्छे से मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें