फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में 11 कछुओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Dec 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
शक्तिफार्म में बरामद कछुए।- संवाद 
विज्ञापन
शक्तिफार्म। दुर्लभ प्रजाति के 11 कछुओं के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब आठ बजे कुसमौठ तिराहे के पास दो युवकों के कछुए लेकर पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। दो युवक कछुओं का बंटवारा कर रहे थे। तभी पुलिस ने सुरेंद्र नगर निवासी गणेश गंगवार और देवनगर निवासी राहुल विश्वास उर्फ सपन को 11 कछुओं के साथ पकड़ लिया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी, सिपाही भारत भूषण,देवेंद्र थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें