फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छमाही बिलिंग व्यवस्था से ट्यूबवैल उपभोक्ता परेशान

Tue, 08 Sep 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बिजली विभाग की छमाही बिलिंग व्यवस्था से काश्तकार परेशान हैं। किसानों को एकमुश्त बिल जमा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

काशीपुर में करीब चार हजार, जसपुर में तीन और बाजपुर में पांच हजार ट्यूबवेल कनेक्शन हैं। वर्ष 2023 में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने ट्यूबवेल की बिलिंग दो महीने में करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था, जिस पर मुहर लग गई थी। इसके अनुसार उपभोक्ताओं को समय से ट्यबवैल के लिए बिल भेजा जाता था। बिल की राशि कम होने के कारण किसान आसानी से बिल जमा कर देते थे लेकिन अब विभाग हर छह महीने में बिल थमा रहा है। कई किसानों को एक-एक साल से ट्यूबवैलों का बिल नहीं मिल पा रहा है। एक मुश्त भारी बिल आने से किसानों को भुगतान में परेशानी हो रही थी। काश्तकार सुरेश कुमार, हरपाल, देवेंद्र, शब्बीर आदि ने बिजली का बिल प्रत्येक दो माह के अंतराल पर भेजने की मांग की है। एसडीओ (ग्रामीण) दीप चंद्र पांडेय ने बताया कि फसल चक्र को देखते हुए छह माह में ही बिल भेजे जाने के विभागीय निर्देश हैं। भविष्य में इसमें कोई सुधार होगा तो उसी के अनुसार बिल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें