फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बहेड़ी से 105 ग्राम स्मैक लेकर आ रहा ट्रक मालिक गिरफ्तार

Wed, 01 Mar 2023 09:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी से 105 ग्राम स्मैक लेकर आ रहा ट्रक मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरौलीकलां में स्मैक की डिलीवरी देने जा रहा था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने 105 ग्राम स्मैक के साथ एक ट्रक मालिक को गिरफ्तार है। आरोपी सिरौली कलां निवासी एक व्यक्ति के लिए बहेड़ी से स्मैक लेकर आ रहा था। पुलिस ने ट्रक मालिक को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। स्मैक देने और लेने वालों को भी चिह्नित कर लिया गया है।
पुलभट्टा थाने के एसआई सुरेंद्र रिंगवाल मंगलवार शाम टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम रामबहादुर नेम बताया। वह मूलरूप से शाही जिला बरेली का रहने वाला है और वर्तमान में शांति कॉलोनी भदईपुरा रुद्रपुर में रह रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास 105 ग्राम स्मैक मिली। उसने बताया कि वह ट्रक मालिक है। भिलौर बहेड़ी निवासी आकाश ने सिरौली कलां निवासी रईस को देने के लिए उसको स्मैक दी थी। इसके बदले में उसे 20,000 रुपये मिलने थे।
विज्ञापन


आरोपी ने खोला स्मैक डीलर का नाम
रामबहादुन ने बताया कि आकाश स्मैक का बड़ा डीलर है और पहले उसका किच्छा बाईपास रोड पर कार का गैराज था। अब उसने लालपुर में गैराज खोल लिया है। आकाश के पास लालपुर में करीब 10 प्लाट, एक कार, बाइक और स्कूटी है। पिछले छह माह में आकाश ने यह सब संपत्ति जुटाई है। उसने बताया कि आकाश ट्रक चालकों के माध्यम से तराई के क्षेत्रों में स्मैक की सप्लाई करवाता है। पुलिस ने आकाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन वह अपने परिवार के साथ फरार है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि जल्द ही आकाश को गिरफ्तार किया जाएगा। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद संपत्ति की जांच भी की जाएगी। एसएसपी ने पुलभट्टा पुलिस टीम को 2,500 रुपये का इनाम देने और सिपाही महेंद्र सिंह को मैन ऑफ मंथ से सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

पंतनगर। पुलिस ने चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मी बुधवार सुबह हल्दी रेलवे स्टेशन कट के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर बैठा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश चंद्र निवासी शांतिनगर बिंदुखत्ता लालकुआं बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 54 ग्राम चरस बरामद हुई। राकेश ने बताया कि टाटा कंपनी में काम करता है और उसे चरस पीने की आदत है। वह अपनी पीने के लिए पहाड़ आने जाने वालों से थोड़ा-थोड़ा चरस मंगाता है। अपने नशे का खर्चा निकालने के लिए लोगों को बेचता है। एसएचओ पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें