फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आरएफसी के चावलों को यूपी के वाहनों से ढुलाए जाने पर ट्रक ऑपरेटरों ने जताई नाराजगी

Thu, 13 Nov 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। आरएफसी के चावलों को यूपी के वाहनों से ढुलान कराए जाने पर ट्रक ऑपरेटरों में आक्रोश है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को जसपुर-नादेही ट्रक ऑपरेर्ट्स कल्याण समिति के अध्यक्ष रोशन अली और सचिव मोहम्मद अशरफ के नेतृत्व में ट्रक ऑपरेटर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभय प्रताप सिंह को सौंपकर कहा कि उत्तराखंड राज्य के वाहनों को पड़ोसी राज्य यूपी में आरएफसी के चावलों के ढुलान नहीं करने दिया जाता है। जबकि यूपी के वाहन उत्तराखंड राज्य में आकर ढुलान करते हैं। इससे प्रदेश के वाहन स्वामियों को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने आरएफसी की ओर से गढ़वाल के लिए ढुलान में लगे यूपी के वाहनों को ढुलान नहीं कराए जाने की मांग की। इस दौरान मो. गौरी, मो. जुनैद, हाजी अकरम, मुशर्रफ हुसैन, परमानंद सिंह, रामअवतार सिंह, हबीब अहमद, सलीम अहमद, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें