फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: नो-एंट्री तोड़कर दौड़ाया ट्रक, टीएसआई को रौंदने की कोशिश; सीपीयू ने घेराबंदी चालक को दबोचा

Sun, 30 Aug 2026 11:33 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

रुद्रपुर में राधा स्वामी सत्संग कार्यक्रम के दौरान लागू नो-एंट्री का उल्लंघन कर शहर में घुसे एक ट्रक चालक ने यातायात पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास किया। सीपीयू ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में राधा स्वामी सत्संग कार्यक्रम के मद्देनजर भारी वाहनों के लिए लागू नो-एंट्री को लेकर कार्रवाई के दौरान शनिवार दोपहर एक ट्रक चालक ने यातायात पुलिसकर्मी की जान जोखिम में डाल दी। प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे तेज रफ्तार ट्रक को रोकने का यातायात उपनिरीक्षक ने प्रयास किया तो चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। इससे टीएसआई धनपाल सिंह ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना वायरलेस पर प्रसारित होते ही पुलिस और सीपीयू में खलबली मच गई। कुछ ही देर में त्रिशूल चौक पर घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया गया।

पुलिस के अनुसार, राधा स्वामी सत्संग में कार्यक्रम को देखते हुए किच्छा हाईवे की ओर से रुद्रपुर आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। शनिवार दोपहर अचानक एक ट्रक नो-एंट्री पार कर शहर की ओर बढ़ने लगा। यातायात व्यवस्था में तैनात टीएसआई धनपाल सिंह ने चालक को रुकने का संकेत दिया। आरोप है कि रुकने के बजाय चालक ने ट्रक की गति और बढ़ा दी और टीएसआई को कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह किनारे हटकर उन्होंने अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी वायरलेस पर मिलते ही सीपीयूकर्मियों ने ट्रक की घेराबंदी शुरू कर दी। ट्रक को त्रिशूल चौक की ओर आता देखकर सीपीयू कर्मी दीपक भट्ट, गणेश धपोला, गजेंद्र सिंह और प्रकाश कुमार ने बैरिकेडिंग कर उसे रोक लिया। चालक को नीचे उतारने के दौरान उसने सीपीयूकर्मियों से बहस शुरू कर दी। उसे हिरासत में लेने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बाद में सीपीयू ने चालक और ट्रक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी विभव सैनी और कोतवाल प्रकाश दानू ने घटनाक्रम की जानकारी ली। सीओ सिटी ने बताया कि चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें