फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 11 Sep 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं इसी ट्रक की टक्कर से एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक महतोश नामक स्थान पर खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा वार्ड नंबर 9 निवासी जसवंत सिंह (30) पुत्र महीपाल शुक्रवार शाम को बाइक (यूके 06 एम 9726) से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। मुख्य मार्ग पर प्रेमनगर मोड़ के पास उसकी बाइक को पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक (एचआर 55ए 6269) ने जबर्दस्त टक्कर मार दी। हादसे में जसवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित हुए ट्रक से आगे चल रही एक और बाइक (यूके 06 एडी 3572) को टक्कर लग गई। जिससे उस पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को महतोश नामक स्थान पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को महतोश नामक स्थान से कब्जे में ले लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें