फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रक ने मैजिक वाहन को मारी टक्कर

Thu, 09 Apr 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर की निर्माणाधीन रिंग रोड पर सिडकुल के पास बने व्हीकल ओवर पास (वीओपी) के नीचे वाहन संचालन पर नियंत्रण न होने से वाहन दुर्घटनाएं भी होने लगी हैं। बुधवार को नगर से दिनेशपुर की ओर जा रहे मैजिक वाहन को छतरपुर की ओर से रिंग पर आ रहे ट्रक ने वीओपी के पास सर्विस रोड पर टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से मैजिक वाहन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में चालक समेत पांच लोग बैठे थे। हादसे में तीन सवारियों के साथ ही चालक को कोई चोट नहीं आई। एक यात्री को हल्की चोट आई। सूचना पर सीपीयू की टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों वाहनों के चालकों में समझौते की बात चल रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें