फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। खनन से भरे 14 टायरा ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को सुबह गांव रतनपुरा निवासी दीपक (22) उर्फ हरविंदर पुत्र धर्मवीर सिंह ओर राजेश (23) पुत्र सुरेश पाल निवासी बाइक (यूके 04 एफ 4831) से खेत पर काम करने जा रहे थे कि कोसी काटे के पास सामने से आ रहे उपखनिज से भरा 14 टायरा ट्रक (यूपी22 एटी 4785) ने रौंद दिया। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका साथी राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से काशीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक और हेल्पर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। बताते है कि मृतक दीपक यूपी के गाजियाबाद स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन लॉकडाउन के चलते अपने घर आ गया था। दीपक सात बहन-भाई हैं। खबर मिलते परिवार में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें