फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: पहले शादी का झांसा फिर ब्लैकमेलिंग का आरोप, महिला ने गटका जहर; ये लगाए आरोप

Thu, 17 Sep 2026 07:58 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

काशीपुर रोड निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात सीरगोटिया निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने उससे शादी करने और उसके तीन वर्षीय बच्चे को अपना नाम देने का भरोसा दिलाया था। इसी दौरान उसने महिला के साथ शारिरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। आरोप लगाया कि बाद में युवक शादी करने से मुकर गया और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने आरोपी पर फोन पर धमकी देने, उसकी मोबाइल की लोकेशन को ट्रैक कर पीछा करने और अन्य लोगों से फोर कराकर धमकाने का भी आरोप लगाया। महिला ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी और इससे छुटकारा पाने के लिए जहरीला पदार्थ गटक लिया।

मामले में महिला से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -अजय गणपति, एसएसपी

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें