गूलरभोज। नगर के वार्ड तीन और सात सहित कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बाधित हो रही हैं। जनता की परेशानी को देखते हुए जनजाति आयोग के सदस्य वार्ड तीन निवासी बाबू सिंह तोमर ने ई-डिस्ट्रिक्ट सर्विस के प्रबंधक को पत्र भेजकर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभिन्न नेटवर्कों के उपभोक्ताओं को 4जी-5जी सेवा के दावे के विपरीत 2जी से भी कम गति में नेटवर्क मिल रहा है। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए टावरों की फ्रिक्वेंसी बढ़ने की या नया टावर लगाने की मांग की।