फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अंडर-17 बालक फुटबाल टीम का ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-17 बालक फुटबाल टीम के ट्रायल बुधवार को दोपहर दो बजे से होंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि अंडर-17 (बालक) वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता 22 से 26 अक्तूबर तक हरिद्वार में प्रस्तावित है। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए जिला स्तरीय टीम का चयन ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी उत्तराखंड का मूल स्थायी निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दो रंगीन साइज फोटो एवं आधार कार्ड मूल रूप व छायाप्रति के साथ ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए खेलो इंडिया फुटबाल कॉन्ट्रेक्ट प्रशिक्षक सतनाम बाला (63986-88298) से संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें