बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर बारिश, तेज हवा के चलते यूकेलिप्टस का एक पेड़ झुक कर बिजली की लाइन पर टिक गया है। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बिजली लाइन से टिके पेड़ से करंट आने का खतरा मंडरा रहा है। मार्ग से दिनभर वाहनों की आवाजाही भी रहती है। ऐसे में पेड़ गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। ऊर्जा निगम के ईई विवेक कांडपाल ने कहा कि तत्काल जानकारी लेकर पेड़ को हटाया जाएगा। संवाद