खटीमा। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र और यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी पंतनगर की ओर से अटल उत्कृष्ट थारू राइंका में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट की ओर से तैयार पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई गई। एनसीसी अधिकारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अपने स्तर से छोटे-छोटे प्रयास करने होंगे, तभी इस समस्या से निजात मिलेगी। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के आलोक ने बच्चों में विभिन्न गतिविधि के माध्यम से पर्यावरण में हो रहे बदलाव को लेकर जानकारी दी। वहां प्रधानाचार्य रामेंद्र कुमार कटियार, ट्विंकल दत्ता, जागेश तिवारी, अजय कुमार अवस्थी, स्वाति, अनिल सिंह, रामनरेश शर्मा आदि थे।
एक दिनी शिविर में एनएसएस छात्र-छात्रा यूनिट की ओर से एचएनबी पीजी कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहां कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोमा गुहा, डॉ. हीरा अन्ना, डॉ. गुरेंद्र सिंह, डॉ. केके मिश्रा, डॉ. हरेंद्र मोहन, डॉ. आशुतोष कुमार आदि थे। सरस्वती एकेडमी बिगराबाग चेयरपर्सन ज्योति पाल, सराफ पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य प्रकाश कुुमार, अल्केमिस्ट में चेयरपर्सन दिव्या रावत की देखरेख में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौध रोपण किया गया। इधर खटीमा रेंज में वन कर्मियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और पौध रोपण किया। वहां रेंजर एमसी जोशी, वन दरोगा प्रवेश राणा, धन सिंह अधिकारी, जागेश वर्मा, टेक चंद, मिथलेश आदि थे।