बाजपुर। सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. सौरभ परमार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हेपेटाइटिस बी और सी के इलाज व दवाई उपलब्ध कराने की मांग थी। इस पर तत्कालीन सीएमओ डाॅ. केके अग्रवाल के प्रयास से क्षेत्र में मरीजों को हेपेटाइटिस बी और सी का उपचार मिलना शुरू हो गया है। इससे पहले संबंधित रोगियों को काशीपुर और रुद्रपुर अस्पताल जाना पड़ता था। इधर सीएमएस डाॅ. विनय यादव ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय में एक साल के अंतराल में हेपेटाइटिस-बी और सी के 550 मरीजों को उपचार किया गया जिसमें 450 मरीजों को स्वस्थ होने में मदद मिली है। संवाद